2024 Lok Sabha elections : सस्पेंस की आखिरी कड़ी: रायबरेली से राहुल गांधी और अमेठी से…

Rahul Gandhi's Bike Rally For Election 2024 In Odisha:-


2024 के लोकसभा चुनाव में, लंबे इंतजार के बाद, रायबरेली (Raebareli)और अमेठी से कांग्रेस (congress) उम्मीदवारों के नाम से सस्पेंस खत्म हो गया है। रायबरेली से राहुल गांधी चुनाव में भाग लेंगे।

राहुल गांधी रायबरेली से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे, जबकि कांग्रेस ने अमेठी से किशोरी लाल शर्मा को टिकट दिया है। इससे पहले, अमेठी से प्रियंका गांधी को चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं। भाजपा ने रायबरेली से दिनेश प्रताप सिंह को टिकट दिया है, जबकि अमेठी में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी चुनावी मैदान में हैं।

राहुल गांधी आज रायबरेली में नामांकन करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सुबह 10:30 बजे रायबरेली पहुंचेंगे। आज रायबरेली सीट पर नामांकन पर्चा भरने की अंतिम तारीख है। उनका रायबरेली में मुकाबला BJP के दिनेश प्रताप सिंह से होगा। दिनेश प्रताप सिंह यूपी सरकार में मंत्री और MLC हैं। उन्होंने 3 बार MLC का चुनाव जीता है और पहले कांग्रेस में थे। 2019 के लोकसभा चुनाव में वे सोनिया गांधी के खिलाफ उत्तर प्रदेश में उम्मीदवार थे। उन्होंने सोनिया गांधी को लगभग 1.67 लाख वोटों से हराया था, जो कांग्रेस के लिए एक बड़ी हार थी।

Kishori Lal Sharma कौन हैं?

किशोरी लाल शर्मा (केएल शर्मा) एक राजनेता हैं जिन्हें गांधी परिवार का बेहद करीबी माना जाता है। वे लंबे समय से रायबरेली में सोनिया गांधी के प्रतिनिधि के रूप में काम कर रहे हैं। केएल शर्मा मूल रूप से पंजाब के लुधियाना के रहने वाले हैं। सोनिया गांधी जब अमेठी में सक्रिय थीं तब भी केएल शर्मा उनके साथ थे। और जब वह अमेठी छोड़कर रायबरेली गई थी तब केवल उनके साथ शर्मा जी ही गए हैंऔर वहां का सारा कामकाज संभाला जिससे गांधी परिवार का शर्मा जी परअधिक विश्वास बढ़ गया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com