Poor Girl Married Helping : ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में  निर्धन कन्या की शादी की गई धूमधाम से

ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में  निर्धन कन्या की शादी की गई धूमधाम से

सतपुली मलेठी स्थित ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम में बंधुवर सेवा समिति द्वारा  निर्धन कन्या आयशा पुत्री स्वर्गीय कमल ग्राम विंजोली निवासी बड़े ही धूमधाम से करवाई गई |

बंधूवर सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया देवी ने बताया की उनके पास दो माह पूर्व आयशा की माता संजू देवी ने अपनी पुत्री की शादी वृद्ध आश्रम में करवाने के लिए आवेदन किया उन्होंने बताया की उनकी पुत्री की शादी 6- 7 अक्टूबर को निश्चित हो रखी है और उनका पति नहीं है।

 उनकी बेटियां और एक बेटा है।  सभी बच्चे पढ़ाई कर रहे है। उनकी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बंधुवर सेवा समिति ने उनका आवेदन स्वीकार किया और बंधूवर सेवा समिति व ठाकुर सुंदर सिंह चौहान वृद्ध आश्रम के संस्थापक ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के सहयोग से आयशा की शादी बड़े ही धूमधाम से संपन्न हो गई |

 जिसमें कोटद्वार से क्षत्रिय उत्थान समिति द्वारा भी सहयोग किया गया। इस दो दिवसीय शादी समारोह भव्य आयोजन और व्यवस्था को देखकर दुल्हन की मां श्रीमती संजू देवी गदगद है। उन्होंने वंधुवर सेवा समिति एवं ठाकुर सुंदर सिंह चौहान के अलावा सभी सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया।  

इस अवसर पर बंधुवर सेवा समिति की अध्यक्ष श्रीमती माया देवी, मंगल सिंह नेगी,विक्रम सिंह रावत,रणवीर सिंह रावत, आर पी नैथानी,गंगा सिंह बिष्ट, राजकमल सिंह,नीलम चौहान,जगमोहन डांगी आश्रम प्रबंधन  के अलावा कोटद्वार से आए क्षत्रिय उत्थान समिति के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत,धीरेंद्र सिंह नेगी,भारत सिंह नेगी,राजेंद्र सिंह बिष्ट,भारत सिंह भंडारी आदि इस पुनीत कार्य के भागी बने। 

रिपोर्ट जगमोहन डांगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com