Accident : वाहन दुर्घटनाग्रस्त, चालक सहित 05 व्यक्ति घायल

दिनांक 06.05.2024 को समय 12.47 बजे पुलिस कंट्रोल रुम पौडी से थाना सतपुली पर सूचना प्राप्त हुई कि मैटाकुण्ड (राजस्व क्षेत्र) के पास एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना सतपुली पुलिस मय एसडीआरएफ टीम के साथ थाना सतपुली से रवाना होकर घटनास्थल पहुंचे |

जिसमें वाहन संख्या UK15TA 1627 बुलोरो का चालक बिरेन्द्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बन्दूण दुधाऱखाल, थाना सतपुली, जनपद पौड़ी गढ़वाल दुधारखाल से बारात लेकर ग्राम मलेठी/पाटीसैंण आया था। पाटीसैंण से बारात वापसी आते समय रा0इ0का मैटाकुण्ड के पास वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटकर दुर्घटनाग्रस्त होकर पहाड़ी से जा टकराया।

दुर्घटना में चालक सहित 05 व्यक्ति घायल हुए है । घायलों को सतपुली पुलिस, एसडीआरएफ व स्थानीय लोगों की मदद से रेस्क्यूकर 108 एम्बुलेन्स की मदद से उपचार हेतु हंस फाउन्डेशन हास्पिटल सतपुली भेजा गया जिनका उपचार चल रहा है ।

घायल व्यक्तियों का नाम व पता :-

1- बिरेन्द्र सिंह पुत्र श्री तीरथ सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम बन्दूण दुधारखाल पौड़ी गढ़वाल

2-अमन रावत पुत्र श्री मनवीर सिंह रावत उम्र 21 वर्ष निवासी उपरोक्त

3- कान्ता प्रसाद खन्तवाल पुत्र श्री चन्द्र मोहन खन्तवाल उम्र 29 निवासी उपरोक्त

4- पंकज पुत्र श्री युद्धवीर उम्र 30 वर्ष निवासी उपरोक्त

5- मनिन्दर पुत्र रणवीर सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी उपरोक्त

6- बिरेन्द्र सिंह पुत्र तीरथ सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी उपरोक्त (चालक)

पुलिस टीम का विवरण
1- अपर उ0नि0 सोहन लाल,
2- हेड का0. 33 नापु0 कुलदीप सिंह
3- चालक जगदीश सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com