ऑल्टो कार गिरी खाई में, 1 की मौत 4 घायल

ग्राम रेतपुर से सतपुली की तरफ आते समय दंगलेश्वर महादेव मंदिर के पास, रेतपुर जाने वाला मार्ग, सतपुली, पौड़ी में वाहन अल्टो संख्या UK 15 9456 सुबह 10:15 बजे प्अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। जिसमें 5 लोग सवार थे जिसमे एक की मौत हो गई जबकि 4लोग घायल हो गए l

घटना की सूचना मिलते ही सतपुली पुलिस और एसडीआरएफ तथा स्थानीय लोगों द्वारा रेस्क्यू चलाया गया l जहां घायलों का ईलाज हंस हॉस्पिटल, सतपुली में चल रहा है तथा मृतक का सरकारी अस्पताल सतपुली में पोस्टमार्टम की कार्यवाही की जा रही है।

कार में सवार लोगों का विवरण

  1. राजेंद्र सिंह रावत पुत्र कुंवर सिंह, उम्र 62 वर्ष, निo ग्राम रेतपुर, तहसील लैंसडाउन, जनपद पौड़ी। (चालक)
  2. सोहन सिंह रावत पुत्र दिगंबर सिंह रावत, उम्र 59 वर्ष, निo ग्राम नंदपुर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी।
  3. बलबीर सिंह रावत पुत्र प्रेम सिंह, उम्र 42 वर्ष, निo ग्राम रेतपुर, तहसील लैंसडाउन, जनपद पौड़ी।
  4. रमेश सिंह पुत्र कलम सिंह, उम्र 43 वर्ष, निo ग्राम भौसाल, तहसील सतपुली, जनपद पौड़ी। (मृतक)
  5. रौनक पुत्र विनोद सिंह, उम्र 11 वर्ष, निo ग्राम कठुर, जनपद पौड़ी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com