Benefits of Gulkand: गर्मियों में रोज खाएं एक चम्मच गुलकंद, सेहत को मिलेंगे ऐसे फायदे कि आप भी रह जाएंगे हैरान

गर्मियों में तासीर में ठंडी चीजें खाना सेहत के लिए काफी जरूरी होता है। ऐसे में आज हम आपको गुलकंद के बारे में बताएंगे जिसके सेवन से इन दिनों पाचन क्रिया को दुरुस्त बनाया जा सकता है। इसे खाने से शरीर को ठंडक मिलती है, साथ ही गैस, एसिडिटी और खट्टी डकार की समस्या भी दूर होती है। आइए जानें इसके कुछ लाजवाब फायदे।

1. शरीर को ठंडक पहुंचाता है

गुलकंद खाने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसके सेवन से पेट का पीएच लेवल बैलेंस होता है और सीने में जलन की शिकायत भी नहीं होती। इसके अलावा, गर्मियों में होने वाले कील-मुंहासों को भी यह दूर करने में फायदेमंद है।

2. एसिडिटी से राहत

गुलकंद खाने से गैस, एसिडिटी और अपच से राहत पाई जा सकती है। इसे दूध के साथ या सीधे खाने से पाचन से जुड़ी कई समस्याओं से निजात पाई जा सकती है। गट हेल्थ को बेहतर बनाने में इसका सेवन लाभकारी माना गया है।

3. नींद को बेहतर बनाए

दिनभर के तनाव और मानसिक थकान को दूर करने के लिहाज से गुलकंद का सेवन काफी फायदेमंद होता है। इसकी ठंडी तासीर दिमाग की नसों को आराम पहुंचाती है और सुकून भरी नींद दिलाने में मददगार साबित होती है।

4. आंखों के लिए फायदेमंद

गुलकंद खाने से आंखों को भी ठंडक मिलती है और लू के कारण होने वाली जलन या खुजली की समस्या नहीं होती। रोजाना एक चम्मच गुलकंद आपकी आंखों को हेल्दी रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

गुलकंद का उपयोग कैसे करें?

गुलकंद का सेवन करने के लिए आप इसे सीधे एक चम्मच खा सकते हैं या फिर दूध में मिलाकर पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुलाब की ताजा पंखुड़ियों को शक्कर के साथ मिलाकर धूप में रखा जाता है, जिससे यह एक हफ्ते में तैयार हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com