Chief Minister : मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री ने दी करोड़ों की सौगात

हल्द्वानी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 172 करोड़ की 18 योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास किया | इस दौरान कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज, सुबोध उनियाल और सांसद अजय भट्ट सहित कई विधायक मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जमरानी बांध परियोजना के प्रभावितों को अनुमन्य मुआवजा राशि वितरित की, इसके अलावा सिटी फॉरेस्ट का शुभारंभ किया साथ ही कैंसर हॉस्पिटल और शहर के मिनी स्टेडियम का भी लोकार्पण शिलान्यास किया |

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आशीर्वाद से जमरानी बांध बहुप्रतीक्षित योजना को हरी झंडी मिल चुकी है और 2050 तक हल्द्वानी शहर के पेयजल और तराई भाबर की सिंचाई की संपूर्ण व्यवस्था इस बांध से होगी।

मुख्यमंत्री ने इस बांध परियोजना में अपनी भूमि देने वाले सभी प्रभावितों का आभार भी व्यक्त किया और कहा कि प्रदेश के चहुमुखी विकास के लिए सरकार निरंतर कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में इस राज्य को अग्रणी राज्य बनाने के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

वही मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा महिला सशक्तिकरण को लेके जितने भी योजनाएं लागू हुए है उसकी सुकृति दे दी है। उसके साथ ही महिलाओ के साथ हो रहे उत्पीड़न और दुष्कर्म को भी लेके दिया बयान ऐसी कुकर्म को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और ऐसे करने पे सख्त से सख्त कार्रवाई भी की जाएगी।

रिपोर्टर : मुकेश कुमार, हल्द्वानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com