CM ने किया किसान मेले का शुभारंभ

CM ने किया किसान मेले का शुभारंभ

पंतनगर मे 116 वे अखिल भारतीय किसान मेले का आज सीएम पुष्कर सिंह धामी ने शुभारंभ किया। जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में किसानों और वैज्ञानिकों को संबोधित किया। मेला का समापन सात अक्टूबर को होगा। इस दौरान उन्होंने महिला समूह द्वारा तैयार किए गए उत्पादों का अवलोकन किया।

वीओ- सीएम पुष्कर सिंह आज पंतनगर एयरपोर्ट पहुंचे जिसके बाद उन्होंने पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा आयोजित 116 वे अखिल भारतीय किसान मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने मेले में लगाए गए महिला समूह द्वारा लगाए गए स्टाल का अवलोकन किया गया। जिसके बाद उन्होंने गांधी हॉल में दुरस्त और अन्य राज्यो से आए किसानों को संबोधित किया।

मेले मे मुख्यमंत्री ने प्रदेश के प्रगतिशील किसानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कहा कि विवि का हरित क्रांति में बड़ा स्थान है। किसान मेलों की किसानों की उन्नति में बड़ी भूमिका रहती है। खेती की नई तकनीकों से किसान रूबरू होते हैं।

किसान मेला कृषि का बड़ा कुंभ है जो की किसानों को उन्नतिशील बनाने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने कहा की पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत सरकार ने किसानों के लिए 14 हजार करोड़ की सात योजनाओं को मंजूरी दी है। प्रदेश में किसानों की उन्नति के तमाम योजनाओं को संचलित किया जा रहा है।

बिना ब्याज के तीन लाख का लोन दिया जा रहा है। कृषि उपकरणों में 80 फीसदी की सब्सिडी दी जा रही है। छह अरोमा वैली विकसित करने का काम तेजी से किया जा रहा है। कीवी और एप्पल मिशन की शुरआत की गई है और परिणाम सकारात्मक आए हैं।

गौरतलब है की हर साल की तरह पंतनगर कृषि विश्विद्यालय द्वारा किसान मेले का अयोजन किया जा रहा है। मेले का सम्मान 7 अक्तूबर को होना है। चार दिनो तक मेले में हजारों की संख्या में देश के कई राज्यों और पड़ोसी देश नेपाल के किसान शिरकत करते है।

रिपोर्ट- मुकेश कुमार, पंतनगर ऊधमसिंहनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com