CM Yogi Adityanath से भगवन्त ग्रुप के Chairman की शिष्टाचार भेंट

CM Yogi Adityanath से भगवन्त ग्रुप के Chairman की शिष्टाचार भेंट

बिजनौर के समाजसेवी व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवम भगवन्त ग्रुप के चैयरमैन डॉ अनिल सिंह ने देश के सबसे बड़े सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कालिदास मार्ग स्थित उनके आवास पर शिष्टाचार भेंट की उनके साथ भगवन्त ग्रुप के उपनिदेशक डॉ अजय गुप्ता भी साथ रहे।

डा0 अनिल सिंह ने अपनी इस शिष्टाचार मुलाकात में क्षेत्र के विकास के मुद्दों को प्रमुखता से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रखा । योगी आदित्यनाथ ने शीघ्र उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उन समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया। डा0 अनिल सिंह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के द्वारा कराए जा रहे जनकल्याणकारी कार्यो की खुले मन से प्रशंशा की।

उन्होंने कानून व्यवस्था की जमकर तारीफ की ओर कहा आज जनता चैन की सांस ले रही किसी को कोई डर या भय नही है अपराध मुक्त हुआ है उत्तर प्रदेश किसी समय भी कही भी आ जा सकते है इससे पूर्ववर्ती सरकारों में कानून व्यवस्था चौपट थी, माफियाओं का राज था, पूरे प्रदेश को जंगल राज बना दिया था। योजनाओं का बंदरबाट हो जाता था। बहन बेटियां सुरक्षित नही थी। शिक्षा माफिया के हौसले बुलंद थे। आज कानून के डर से भरष्टाचार खत्म हुआ है। योजनाओं में पारदर्शिता है।


डा0 अनिल सिंह इससे पूर्व भी क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते रहे है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बरसात के मौसम में शहरों में जलभराव की समस्या और खादर के क्षेत्र में बाढ़ संकट से ग्रमीणों को होने वाली कठनाइयों से अवगत कराया। कुछ नवीन सड़को के माध्यम से दूर अंचल में स्थित गांव का जिला मुख्यालय तक सड़क से जोड़े जाने का अनुरोध किया।

साथ ही जनपद में खेलों को नई गति देने के लिए उच्च कोटि के स्टेडियम का भी अनुरोध किया। यह मुलाकात बहुत सार्थक रही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री कार्यालय के सोशल मिडिया प्लेटफॉर्म X पर इस शिष्टाचार मुलाकात की तस्वीर को साझा किया गया जिससे बिजनौर की राजनीति में हलचल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com