Demonstration : Illegal Mining को लेकर Congres का प्रदेश सरकार के खिलाफ जाेरदार प्रदर्शन

Demonstration : Illegal Mining को लेकर Congres का प्रदेश सरकार के खिलाफ जाेरदार प्रदर्शन

लक्सर रोड पर जगजीतपुर में किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने नेतृत्व में हुआ विरोध

सरकार गंगा को लेकर संतों की नहीं सुन रही तो आम जन की कैसे होगी सुनवाई : इरशाद अली

अवैध खनन को लेकर लगातार मातृ सदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। मगर इसके बावजूद भी खनन रुकने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं अवैध खनन को लेकर राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ लक्सर रोड जगजीतपुर में किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली व महानगर अध्यक्ष सोनू लाला के नेतृत्व में धामी सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। बरसात में ही छाते लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी प्रदर्शन करते हुए नजर आए।

जिलाध्यक्ष इरशाद अली ने विरोध करते हुए कहा की अवैध खनन से आम नागरिक असुरक्षित महसूस करता है क्योंकि अवैध खनन की गाडियां सड़कों पर सरपट दौड़ती हैं। उन्होंने कहा कि अगर जल्दी इस और सरकार ने ध्यान नहीं दिया तो इससे भी बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

इरशाद अली ने कहा कि मातृ सदन स्वामी शिवानंद सरस्वती महाराज अवैध खनन को लेकर लगातार सरकार का विरोध जता रहे हैं। सरकार संतों की बात को भी नहीं सुन रही है। ऐसे में आमजन की सुनवाई तो बहुत दूर की बात है। महानगर अध्यक्ष सोनू लाल और निवर्तमान पार्षद उदयवीर चौहान ने कहा की अब खनन का खेल जानलेवा होता जा रहा है जहां कभी अधिकारियों के ऊपर अवैध खनन वालो के द्वारा गाडियां चढ़ा दी जाती है। वहीं आम नागरिक भी असुरक्षित महसूस कर रहा है।

राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है। हम राज्य सरकार से बच्चे के परिवार को बीस लाख रुपए मुआवजा देने की मांग करते हैं। पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया व प्रदेश महासचिव अनिल भास्कर ने कहा की जिस प्रकार से परसों एक बच्चा नवोदय नगर में गुजरा है वो भी अवैध खनन की भेंट चढ़ गया है उस बच्चे की आत्मा की शांति के लिए हम सभी भगवान से प्राथना करते हैं।

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री अपनी सीट को बचाए रखने के लिए दिल्ली दरबार के चक्कर काटते रहते हैं जबकि राज्य की और उनका ध्यान कतई नहीं है राज्य में कानून व्यवस्था चौपट हो रखी है।

प्रदर्शन में राजेंद्र प्रसाद त्रिपाठी, पार्षद उदयवीर चौहान, अमित राजपूत, आकिब सलमानी, जतिन हांडा, मोनू विनोद कश्यप, सूकड़, अजय दास महाराज, बीरबल, मोनू, हरद्वारी लाल, बृज मोहन बर्थवाल, नीतू बिष्ट, जितेंद्र सिंह, अंकुर सैनी, मुकेश विशनोई, विमल सैनी बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com