Honored : शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर फरस्वाण को हिंदी दिवस के अवसर पर ज्ञान -गंगा सम्मान से किया सम्मानित

शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर फरस्वाण को हिंदी दिवस के अवसर पर ज्ञान -गंगा सम्मान से किया सम्मानित

चमोली जिले के विकासखंड थराली के के सुदूरवर्ती ग्राम सभा बुरसोल के धर्म सिंह फरस्वाण पुत्र स्वर्गीय मोहन सिंह फरस्वाण को ज्ञान -गंगा सम्मान मिलने पर क्षेत्र में खुशी की लहर।

देहरादून में एक समारोह में पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल विधायक उमेश शर्मा काऊ ने उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर ज्ञान गंगा सम्मान से प्रशस्ति पत्र तथा अंग वस्त्र भेट कर सम्मानित किया |

धर्म सिंह फरस्वाण विकासखंड थराली के दूरस्थ गांव बुरसोल मे पले बढ़े उन्होंने अपनी प्राथमिक शिक्षा गांव के प्राथमिक विद्यालय से की इंटर राजकीय इंटर कॉलेज डूंगरी थराली तथा उच्च शिक्षा पीजी कॉलेज गोपेश्वर से किया वे अपने अध्ययन के दौरान से ही समाज सेवा का कार्य करते आ रहे है |

उन्होंने शिक्षा के प्रचार प्रसार लिए विभिन्न शिक्षण संस्थानों में कार्य किया इस बीच उन्हें एक दर्जन से अधिक संस्थाओं द्वारा सम्मानित भी किया गया |

जिसमें 2007 में उन्हें जिला अधिकारी चमोली, 2007 में प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर द्वारा, 2021 में सांसद पौड़ी गढ़वाल द्वारा, 2021 में विधायक देहरादून द्वारा, 2021 में शिक्षा मंत्री द्वारा, 2021 में पर्यटन मंत्री द्वारा, 2021 में सैनिक कल्याण कृषि एवं ग्राम विकास मंत्री द्वारा, 2021 मे मसूरी नगर पालिका द्वारा, 2022 में मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन द्वारा, 2022 में विजिलेंस संगठन मसूरी द्वारा, 2023 में जिलाधिकारी चमोली द्वारा और 2023 में नगर पालिका मसूरी द्वारा सम्मानित किया गया |

वे पिछले 24 वर्षों से सुदूरवर्ती विद्यालयों में जाकर यहां के विद्यार्थियों को दिशा निर्देशन का कार्य करते आ रहे हैं साथ ही विभिन्न विद्यालयों की पुस्तकालयों को भी समय-समय पर पुस्तकों का वितरण भी करते रहते हैं उनके पिताजी स्वर्गीय श्री मोहन सिंह भारतीय सेना में कार्यरत थे वह माताजी गृहणी का कार्य करती है उनको हिंदी भाषा दिवस के शुभ अवसर पर ज्ञान गंगा सम्मान से सम्मानित करने पर पिंडर घाटी सहित उनके गृह क्षेत्र में खुशी की लहर है |

धर्म सिंह फरस्वांण पिछले कई वर्षों से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं इनका मुख्य उद्देश्य बच्चों को विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी हेतु दिशा निर्देशन करना, फ्रेंच, जर्मन स्पेनिश आदि भाषाओं को सीखना और इन भाषाओं को सीखने के लाभ व भारत में इन भाषाओं का किस तरीके से प्रयोग किया जा सकता है और भारतीय विद्यार्थियों के लिए इन भाषाओं को सीखने से क्या लाभ हो सकता है |

सरकारी पदों के अलावा विभिन्न प्रकार के कॉरपोरेट जगत में सुनहरा अवसर किस तरीके से तलाश करना है | इस प्रकार यहां के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में जाकर यहां के बच्चों को निशुल्क दिशा निर्देशन व अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराकर यहां के युवाओं को रोजगार हेतु विश्व पटल पर तैयार कर भेजना चाहते हैं |

आज इस संस्था के द्वारा धर्म सिंह फरस्वांण को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु सम्मानित किया गया है |

एक कार्यक्रम में कुसुम कांता फाउंडेशन के संरक्षक डॉ रमेश पोखरियाल पूर्व शिक्षा मंत्री भारत सरकार पूर्व मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार व पूर्व सांसद हरिद्वार, मुख्य अतिथि प्रेम चंद्र अग्रवाल माननीय कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार, अति विशिष्ट अतिथि उमेश शर्मा काऊ माननीय विधायक रायपुर देहरादून व विशिष्ट अतिथि डॉ दुर्गेश पंथ महानिदेशक उत्तराखंड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद की उपस्थिति में देहरादून में हिंदी भाषा दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में अति विशिष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया है।

उनके इस सम्मान पर क्षेत्रीय विधायाक भूपाल राम टम्टा, प्रमुख डॉक्टर दर्शन दानु, प्रमुख कविता देवी, प्रमुख यशपाल नेगी,पूर्व विधायक डॉ जीतराम, पूर्व प्रमुख सुशील रावत, विनोद रावत सामाजिक कार्यकर्ता गंगा सिंह बिष्ट, प्रेम बुटोला, व्यापार संघ अध्यक्ष थराली संदीप बुटोला, प्रेम शंकर,कनिष्ठ प्रमुख राजेंद्र सिंह, सोल संघर्ष समिति के अध्यक्ष चरण सिंह, सचिन,हरेंद्र सिंह, उपाध्यक्ष कलम सिंह, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, सोल संघर्ष समिति की प्रदेश अध्यक्ष आनंद सिंह, बिष्ट पत्रकार प्रदीप सिंह , गिरीश चमोला, मंडल अध्यक्ष नंदू बहुगुणा, महिपाल भंडारी, जिला पंचायत सदस्य देवी जोशी, प्रद्युम्न सिंह शाह, प्रधान हीरा बोरा,केसर सिंह नेगी, भारत सिंह फरस्वाण, महिपाल सिंह बिष्ट, भगोत फरस्वाण, भानु प्रकाश फरस्वाण, हरेंद्र सिंह नेगी आदि ने उन्हें बधाई दी।

सुभाष पिमोली थराली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com