Felicitation Ceremony : एकेश्वर में पद्मश्री कटोच का हुआ सम्मान समारोह

एकेश्वर में पद्मश्री कटोच का हुआ सम्मान समारोह

विकासखंड एकेश्वर के सभागार में गुरुवार को सम्मान समिति चौंदकोट द्वारा राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा साहित्य के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित डॉ यशवंत सिंह कटोच का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। सम्मान समारोह में जनप्रतिनिधियों व स्थानीय लोगों द्वारा फूलमाला व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

पद्मश्री डॉ यशवंत सिंह कटोच का जन्म विकासखंड एकेश्वर के मासों गांव में हुआ । उनके द्वारा इतिहास और पुरातत्व पर आधारित 12 पुस्तकें लिखी गई ।

डॉ यशवंत सिंह कटोच ने अपने ग्रह विकासखंड में आयोजित सम्मान समारोह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

सम्मान समिति चौंदकोट के संयोजक तीरथ सिंह राही ने बताया कि क्षेत्र के लिए यह बड़े गर्व का विषय है । यह सम्मान 20 साल पहले मिल जाना चाहिए था ।

सम्मान समारोह में सम्मान समिति के संयोजक तीरथ सिंह रावत राही, ब्लॉक प्रमुख नीरज पांथरी, निवर्तमान डीसीबी डारेक्टर नरेन्द्र नेगी, खण्ड विकास अधिकारी धनपाल नेगी,

मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ग्राम प्रधान प्रशांत पांथरी, पूनम, दीपक पांथरी, नवीन, यशवंत सिंह नेगी, मनोज बिष्ट, शिक्षक राजवीर बिष्ट सहित जनप्रतिनिधि व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम का संचालन ग्राम प्रधान तेजपाल सिंह पंवार ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com