Forest Fire : प्रदेश में वनाग्नि से बने राष्ट्रीय आपदा जैसे हालात

प्रदेश में बढ़ती वनाग्नि की घटनाओं पर यूकेडी से गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी आशुतोष नेगी ने चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी में प्रदेश में वनों में आग लगने की घटनाओं ने राष्ट्रीय आपदा जैसे हालात पैदा कर दिए हैं।

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ प्रदेश में वनाग्नि से प्रदेश त्रस्त है ऐसे में प्रदेश के मुख्य मंत्री और प्रदेश के वन मंत्री केंद्र में सरकार स्थापित करने को लेकर देश के अलग-अलग देश में जाकर भाजपा के 400 पार के नारे का प्रचार प्रसार कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में शरारती तत्व तो आग लगा ही रहे हैं, लेकिन अपनी कमियों को छुपाने के लिए कुछ अधिकारी भी वनाग्नि को अपना सहारा बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वनाग्नि की घटनाओं पर नियंत्रण की बजाय सरकार प्रदेश को मझधार पर छोड़ रही है।

रिपोर्ट भगवान सिंह पौड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com