Ganesh Godiyal : थराली पहुंचकर गोदियाल ने कार्यकर्ताओं का आभार जताया

गढ़वाल संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल के चुनाव संपन्न होने के बाद पहली बार थराली पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया इस दौरान गोदियाल ने कहा कि भाजपा लोगो को गुमराह कर इस चुनाव को जीतना चाहती थी। जिसे कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विफल कर दिया है।


जबकि मोदी सरकार से त्रस्त मतदाताओं ने लोकतंत्र को बचाने के लिए मतदान किया है। प्रदेश में महगाई, बेरोजगारी तथा हाल ही मे बढ़ी बिजली दरों को जनता के साथ विश्वासघात बताते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा लोगो से बदला लेने पर उतारू है। अब विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की जनता इनकी तानाशाही सरकार को प्रदेश से भी विदा करने वाली है।


वही उन्होंने कार्यकर्ताओ को अभी से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटकर प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनाने के लिए जमीनी स्तर कार्य करने को कहा,इस मौके पर जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा भाजपा ने पूरा लोकसभा चुनाव छलबल, धनबल के सहारे लड़कर जनता को भ्रमित करने का प्रयास किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष विनोद रावत, ब्लॉक महिला अध्यक्ष दिपा पटवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य गोदांबरी रावत, मीडिया प्रभारी विनोद चंदोला, सचिव गजेंद्र रावत, प्रदुमन रावत, राजा चौहान, राजेंद्र रावत, डीडी कुनियाल, पुष्पा देवी, मनोज चंदोला,उमेश पुरोहित, संदीप पटवाल सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

संवादाता सुभाष पिमोली थराली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com