NH Blocked : लगातार बारिश से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध

लगातार बारिश से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग अवरूद्ध

खबर उत्तरकाशी से है जहां पर लगातार बारिश व भूस्खलन से गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग बिशनपुर के पास अवरुद्ध हो गया।

राजमार्ग पर बीआरओ की मशीनरी लगातार मार्ग को सुचारु करने का कार्य कर रही हैं, मौके पर 4 JCB द्वारा मलवा हटाने का कार्य गतिमान है। उक्त स्थान पर बीच-बीच में पैदल कावडियो को भी पार करवाया जा रहा है।

यातायात को सुचारू करने में लगभग 2 से 3 घंटे का समय लग सकता है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर व्यवस्था को बनाने में जुटी हैं, भूस्खलन प्रभावी ज़ोन का ड्रोन से निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया जा रहा है।

बिशनपुर के पास मार्ग सुचारू किये जाने हेतु कार्य जारी है। पैदल कावड़ियों को धीरे धीरे निकाला जा रहा है।

अपडेट

गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिशनपुर में उत्तरकाशी की ओर जाने वाले सभी पैदल यात्रियों को निकाल दिया है।

वाहनों के लिए सड़क खोले जाने हेतु सीमा सड़क संगठन की मशीने निरंतर काम में जुटी हैं।

प्रशासन एवं पुलिस के अनेक अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।

मनमोहन भट्ट, उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com