Heavy Loss in Yamunotri Dham : यमुना का जलस्तर बढ़ने से यमुनोत्री धाम में भारी नुक़सान, जिला प्रशासन की टीम ले रही है नुक़सान का जायजा

Heavy Loss in Yamunotri Dham

बड़ी खबर यमुनोत्री धाम है जहां पर गत रात्रि में करीब 12 बजे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से श्री यमुनोत्री धाम में नदी के किनारे बने शौचालय बहने, पुरोहित सभा के कक्ष आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त होने, मंदिर समिति का जनरेटर व स्ट्रीट लाइट क्षतिग्रस्त होने के साथ मंदिर प्रंगण के निचले क्षेत्र में मालवा आया है।

इसके अतिरिक्त जानकीचट्टी राम मंदिर में पर्यटन विभाग का पंजीकरण केंद्र क्षतिग्रस्त हुआ है। जानकीचट्टी बड़ी पार्किंग में पानी व मलवा आने से 1-2 मोटर साईकिल व 1-2 खच्चर बहने तथा 2 मैक्स गाडियों की मलवे मे फंसे होने की जानकारी प्राप्त हुयी है ।

पुलिस, एसडीआरएफ व प्रशासन के कार्मिको द्वारा जानकीचट्टी में नदी के तटवर्ती क्षेत्र के भवनों को रात में ही खाली करवाकर प्रभावित लोगों को सुरक्षित जगह पहुंचा दिया था। यमुना नदी के किनारे आस-पास के क्षेत्र राना चट्टी, हनुमान चट्टी, स्याना चट्टी, पाली गाड़ में पुलिस संचार माध्यम से रात्रि में ही लोगों को सतर्क कर दिया गया था।

उत्तरकाशी जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने यमुनोत्री क्षेत्र में बीती रात अतिवृष्टि होने के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने और तात्कालिक रुप से आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने के लिए उपजिलाधिकारी बड़कोट सहित संबंधित विभागों को मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तहसीलदार बड़कोट के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम प्रभावित क्षेत्र में पहुंच चुकी है। वर्तमान में यमुना नदी का जलस्तर सामान्य है किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है।

यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग स्थान डाबरकोट, बनास व हनुमानचट्टी पर बाधित हुआ था। बनास में कार्य प्रगति पर है अन्य दो जगह पर मार्ग यातायात सुचारु किया जा चुका है। जिला प्रशासन की टीम द्वारा नुकसान का जायजा लिया जा रहा है।

मनमोहन भट्ट, यमुनोत्री/उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com