Membership Campaign की कार्यशाला आयोजित, हर बूथ से 200 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

सदस्यता अभियान की कार्यशाला आयोजित, हर बूथ से 200 सदस्य जोड़ने का लक्ष्य

भारतीय जनता पार्टी उतरकाशी सदस्यता अभियान – 2024 संगठन पर्व संयुक्त मोर्चा कार्यशाला का आयोजन जलविद्युत निगम के अतिथिगृह चिन्यालीसौड़़ मे हुई। बैठक मे मुख्य अतिथि के रूप मे भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जोगेन्द्र पुण्डीर मुखवक्ता के रूप मे उपस्थित रहे। कार्यशाला का शुभारंभ द्वीप प्रज्वलित करने के साथ मंचासीन सभी मुख्य अतिथियों को सौल व पुष्प गुछ भेंट कर किया गया।

मुख्य अतिथि मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे जोगेन्द्र पुण्डीर ने अपने वक्तव्य मे कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक ऐसी पार्टी है जो वसुदेव कुटुंबकम जो पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं, तथा सर्वे भवंतु सुखिना जो सबके सुख की कामना करते हैं ।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सदस्य अभियान को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाती हैं। भारतीय जनता पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता के अंदर देश प्रेम के प्रति भावना है। जैसे सीमा पर एक प्रहरी खड़ा रहता है सीमा के जवान का एक ही धेय रहता है कि तेरा वैभव अमर रहे माँ हम दिन चार रहे ना रहे ।

डॉक्टर श्यामा प्रसाद और पंडित दीनदयाल जैसे महापुरुषों के नेतृत्व में हजारों लाखों लोगों ने देश भक्ति की अलख जगाई है। मुख्य वक्ता ने भाजपा कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के अनेकानेक ऐतिहासिक नृणयों को बताते हुए जोश भरा। पुंडीर ने सदस्यता अभियान में 2 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सदस्य दिलाएंगे।

कार्यशाला मे स्वागत भाषण मे सदस्यता अभियान के जिला संयोजक लोकेन्द्र सिहं बिष्ट ने बताया कि हमे हर बूथ मे कम से कम 200 लोगों को भारतीय जनता पार्टी का सदस्य बनाना है। बिष्ट ने कहा कि 2 सितम्बर से समूचे देश मे 8800002024 पर मिसकाल देकर बीजेपी का सदस्यता अभियान शुरू हो जाएगा ।

3 सितम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट सदस्यता दिलवाएंगे तथा इसके बाद भारतीय जनता पार्टी के विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी भाजपा संगठन के साथ मिलकर सदस्यता अभियान में जाकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में भारतीय जनता पार्टी को सदस्य बनेंगे व बनवाएंगे।

आज की कार्यशाला मे भाजपा जिला अध्यक्ष सत्येंद्र राणा ने कार्यकर्ताओं को सम्भोदित करते हुए कहा कि हमे अपने उतरकाशी जिले को सदस्यता अभियान मे अग्रणी रखना है।

आज की कार्यशाला मे राष्ट्रीय मंत्री डॉ स्वराज विद्वान, संयोजक हरिमोहन चंद,शैलेंद्र कोहली ने भी संबोधित किया। कार्यशाला मे जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा पूनम रमोला, किसान मोर्चा के जिलाअध्यक्ष शीशपाल चंद रमोला, अनुसूचित जाति मोर्चा धर्मदास, ओबीसी मोर्चा के जिलाअध्यक्ष राजेश राणा, ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री चंडी प्रसाद बेलवाल, मण्डल अध्यक्ष चैन सिंह महर, सोबेन्द्र बिष्ट, डा संतोष नौटियाल, राजेंद्र रांगड़, राकेश पवार, डॉ विजय बडोनी, श्याम लाल जोशी दुर्गेश सिलवाल, महिला मोर्चा से चंद्रा नेगी, अनीता परमार, सरीता पडियार, सीमा गौड़, तनुजा चौहान, जलमा राणा, संतोषी ठाकुर, बलदेब चौहान, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रकाशचंद रमोला, जगमोहनचंद, गोपाल रावत आदि कई मौजूद थे।

मनमोहन भट्ट, चिन्यालीसौड़/उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com