Odisha Election 2024: odisha में आज शाम 5 बजे तक 60.54 voting का रिकॉर्ड

Odisha Election 2024: odisha में आज शाम 5 बजे तक 60.54 voting का रिकॉर्ड

Odisha Election के लिऐ Odisha में कुल 147 विधानसभा सीटों में से 35 सीटों के लिए राज्य में मतदान हुई थी।जो सोमवार सुबह 7 बजे से शुरू हुई थी। सभी 35 सीटों पर vote शाम 6 बजे तक चलने के लिऐ प्रस्तुति हुई थी | इस बीच, 2024 के आम चुनाव के पांचवें चरण के तहत ओडिशा की 5 लोकसभा सीटों के लिए भी मतदान जारी हो रही थी।

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, अस्का, बोलांगीर,बारगढ़,सुंदरगढ़ और कंधमाल लोकसभा सीटों और इन संसदीय सीटों के अंतर्गत आने वाले 35 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। लगभग 79.69 लाख मतदाता 7,339 स्थानों पर स्थित 9,162 बूथों पर Voting करने के पात्र हैं।

Odisha में विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार शनिवार को समाप्त हो गया। राज्य में लोकसभा सीटों पर कुल 40 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जबकि 35 विधानसभा सीटों के लिए 265 उम्मीदवार मैदान में हैं।

चुनाव में प्रमुख उम्मीदवार बीजद प्रमुख और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, बिक्रम अरुखा, निरंजन पुजारी, पीके अमात, तुकुनी साहू, रीता साहू और एसपी नायक हैं।

ECI के आंकड़ों के मुताबिक, ODISHA की 35 विधानसभा सीटों और 5 लोकसभा सीटों पर आज हुए मतदान में शाम 5 बजे तक 60.54 फीसदी मतदान हुआ।

Odisha Election ke लिए सुरक्षा व्यवस्था:

भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) ने 20 मई को Odisha में दूसरे चरण के चुनाव के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (सीएपीएफ) की 102 कंपनियों की तैनाती की घोषणा की! माओवाद प्रभावित कंधमाल जिले को 22 कंपनियों के साथ सबसे अधिक आवंटन प्राप्त हुआ, इसके बाद गंजम को 20 कंपनियों के साथ आवंटन मिला! सुंदरगढ़ में 16 कंपनियां, बारगढ़ और बोलांगीर में प्रत्येक में 14, झारसुगुड़ा और बौध में प्रत्येक में 5, सोनपुर में 4 और नयागढ़ में 2 कंपनियां हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com