पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

थराली थाना क्षेत्र के अंतर्गत नाबालिक बच्ची से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने ग्वालदम बगलाधार निवासी आरोपी युवक को थराली से गिरफ्तार कर लिया है | उसे न्यायालय के समस्त पेश किया गया |

इस मामले में आरोपी युवक के खिलाफ थराली थाने में धारा 376 आईपीसी 5/6 पॉक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। वादी की तहरीर के अनुसार आरोपी युवक ने नाबालिग के साथ अनैतिक कार्य किया है।

पुलिस अधीक्षक चमोली द्वारा नामजद अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु क्षेत्राधिकारी कर्णप्रयाग के पर्यवेक्षण में टीम गठित कर पुलिस द्वारा तत्परता दिखाते हुए थराली से गिरफ्तार कर लिया है | जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया और जेल भेज दिया गया |

पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुधा बिष्ट, अपर उप निरीक्षक विपिन त्यागी, कांस्टेबल राकेश कुमार मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com