Record numbers reached Yamunotri and Gangotri Dham : रिकॉर्ड संख्या में पहुंचे यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम में तीर्थयात्रियों

उत्तरकाशी जिले में यमुनोत्री एवं गंगोत्री धाम के कपाट खुलने के 9 दिनो के भीतर ही इन दोनों धामों में रिकॉर्ड संख्या में तीर्थयात्रियों के पहॅॅुचने का क्रम निरंतर जारी है और यात्रा सुचारू | वहीँ इन दोनों धामों में यात्रियों का आंकड़ा दो लाख के पार हो जाने की संभावना है।

गंगोत्री एवं यमुनोत्री धाम में रिकार्ड संख्या में यात्रियों के पहॅुचने के कारण यात्रा सुविधाओं एवं सड़कों पर अत्यधिक दबाव है। यात्रियों की संख्या बढने के बावजूद यात्रा व्यवस्था को सुव्यस्थित रूप से संचालित किए जाने के फलस्वरूप धामों में एक साथ भीड़ उमड़ने की स्थिति पैदा नहीं हो रही है और यात्री सुव्यवस्थित रूप से दर्शन कर रहे हैं। चारधाम यात्रा को देखते हुए इन रूटों पर वाहनों की संख्या भी लगातार बढती जा रही है, लेकिन प्रशासन द्वारा गेट व वन-वे व्यवस्था लागू किए जाने से ट्रैफिक नियंत्रण में बना हुआ है।

वहीँ प्रशासन के द्वारा होल्डिंग एरिया एवं होल्डिंग टाईम को जोन बनाये गए हैं तथा इस जोनों में होल्डिंग एरिया एवं होल्डिंग टाईम कम किए जाने पर भी विचार किया जा रहा है। वहीँ होल्डिंग एरिया में रोके गए यात्रियों के लिए पानी, भोजन एवं चिकित्सा सुविधाएं मुहैया की गई हैं | साथ ही इन स्थानों पर यात्री सुविधाओं को बढाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है।

कल जहाँ खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यमुनोत्री यात्रा व्यवस्थओं का जायजा लेकर यात्रियों से मुलाकात की और यात्रा इंतजामो को लेकर अनेक हिदायतें जारी की। इस दौरान जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट और पुलिस अधीक्षक अर्पण यदुवंशी दोनों धामों के यात्रा मार्ग व यात्रा पड़ावों पर लगातार रात-दिन दौरा कर यात्रियों से मुलाकात करने के साथ ही यात्रा प्रबंधन में जुटे प्रशासन एवं पुलिस के अमले का मार्गदर्शन कर रहे हैं।

यात्रियों का दोनों धामों में आंकड़ा दो लाख के पार

कपाट खुलने के बाद इन दोनों धामों में पिछले दिन तक 186275 तीर्थयात्री पहॅॅुंच चुके हैं और आज यह आंकड़ा दो लाख के पार हो जाने की उम्मीद है। वहीँ वाहनों के नियंत्रित आवागमन को लेकर प्रशासन ने यमुनोत्री धाम के पैदल मार्ग पर डंडी-कंडी एवं घोड़े-खच्चरों के रोटेशन एवं विनियमन को भी सख्ती से लागू करने पर जोर दिया है।

यमुनोत्री धाम में गत दिन सर्वाधिक 15800 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। धाम में एक दिन में आने वाले श्रद्धालुओं का यह नया रिकॉर्ड है। गंगोत्री धाम में भी गत दिन 14010 श्रद्धालु पहॅॅुंचे। इसके साथ ही इन दोनों धामों में कपाट खुलने के बाद गत दिन सर्वाधिक 2740 वाहन पहॅुचे। बावजूद इसके बेहतर प्रबंधन के चलते यात्रा मार्गों पर स्थिति सामान्य रही और दोनों धामों में एक साथ भीड़ इकट्ठा होने की स्थिति नहीं बनी।

आई जी अरुण मोहन जोशी ने लिया यमुनोत्री क्षेत्र में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा ।

मालूम हो कि शासन के निर्देश पर उत्तराखंड पुलिस के आईजी अरुण मोहन जोशी ने यमुनोत्री क्षेत्र के मुख्य पड़ावो के साथ यमुनोत्री धाम की यात्रा व्यवस्थाओ का निरीक्षण किया। उन्होंने इस दौरान ट्रैफिक प्लान की जानकारी ली और ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को उत्तराखंड पुलिस द्वारा किये जा रहे सहयोग व मदद का संदेश देश विदेश के हर तीर्थयात्रियों को मिले |

वहीँ यमुनोत्री क्षेत्र में आई जी अरुण मोहन जोशी ने यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए पुलिस अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए । आईजी जोशी ने जानकीचट्टी से 5 किमी की दुर्गम चढ़ाई चढ़कर यमुनोत्री धाम पहुँचकर तीर्थयात्रियों से वार्ता कर सुगम यात्रा करने को कहा।

यमुनोत्री आने वाले श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय लोगों को भी कोई परेशानी न हो इसको लेकर उनके द्वारा बड़कोट पुलिस को निर्देशित किया | वहीँ उन्होंने कहा कि यमुनोत्री धाम की ओर कोई जाम की स्तिथि नही है तथा यात्रा बड़े स्मूथ में चल रही है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से बिना पंजीकरण के चारधाम यात्रा न आने की अपील भी की |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com