RSS द्वारा हरेला पर्व पर Planting

वृक्षारोपण

मंगलवार को नगर सेलाकुई में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा हरेला पर्व के उपलक्ष्य में वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 6 स्थानों पर वृक्षारोपण किया गया | जिनमें केशव बस्ती, मुक्तिधाम, प्राइमरी स्कूल, मंदिर, सेलाकुई थाने शामिल हैं।

कार्यक्रम में नगर कार्यवाह सुमित , नगर संपर्क प्रमुख योगेश सेमवाल , प्रचार प्रमुख रवि कश्यप , नगर खंड प्रचारक पीयूष , शिवांश बडथ्वाल , विनय , राजेंद्र , हर्षदीप गुप्ता , ओम स्टील इंडस्ट्री के ओनर मांगीलाल , थानाध्यक्ष सैंकी कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे |

कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देना था। मौजूद गणमान्य व्यक्तियों ने वृक्षारोपण करते हुये लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने का संदेश दिया और पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाया।

हरेला पर्व उत्तराखंड में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है | इस मौके पर वृक्षारोपण करना एक महत्वपूर्ण परंपरा है। यह पर्व लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक करने और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित करता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन पर सभी उपस्थित व्यक्तियों ने संतोष व्यक्त किया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के इस प्रयास की सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com