Temperature above normal in Uttarakhand : उत्तराखंड में अगले दो दिनों में तापमान सामान्य से पांच से सात डिग्री अधिक

उत्तराखंड में तापमान सामान्य से अधिक

उत्तराखंड में लगातार में बढ़ती गर्मी के चलते आज तापमान मैदानी क्षेत्रो में 40 के पार पहुंचा | जिस कारण लगातार गर्मी बढ़ने का सिलसिला जारी है |

आज शनिवार को देहरादून का तापमान माह मई वर्ष 2012 में अधिकतम तापमान 43.1 डिग्री सेल्सियस रहा था। 12 साल में देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से छह डिग्री सेल्सियस अधिक 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

शनिवार को अधिकतम तापमान 41.0 डिग्री रहा

दून का तापमान शनिवार को सुबह आठ बजे ही 34.9 डिग्री सेल्सियस तो दोपहर 12 बजे तापमान बढ़कर 39.3 डिग्री सेल्सियस हो गया। वहीँ ढाई बजे तापमान 41.0 डिग्री पर पहुंच गया।

जहाँ एक और विगत दिनों तक उत्तराखंड के जगलों में दवानल के कारण धुंआ और तपिश के कारण गर्मी बढती रही | वहीँ अब जब जंगल की आग लगना बंद हो गया है, तो अब गर्मी की तपन बढ़ना शुरू हो गया है |

जिस कारण प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में तापमान में इजाफा हुआ है और और मैदानी क्षेत्रों का आज तापमान तक़रीबन 40 के पार पहुँच गया है |

लू का अलर्ट जारी

वहीँ मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने अनुसार मैदानी क्षेत्रों में आने वाले सप्ताह में कहीं-कहीं लू चलने की संभावना है। वहीँ मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार मैदानी क्षेत्रों में तापमान अगले दो दिन 42 से 43 डिग्री अधिकतम रहेगा और हीट व्यव को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com