Bhoomi Pujan of the oder Bridge : ओडर के लोगो का सपना हुआ पूरा, 2013 की आपदा में बहे ओडर पुल का हुआ भूमि पूजन

ओडर के लोगो का सपना हुआ पूरा, 2013 की आपदा में बहे ओडर पुल का हुआ भूमि पूजन

2013 की आपदा में बहे ओडर गांव को जोड़ने वाले झूला पुल का बृहस्पतिवार को क्षेत्र पंचायत प्रमुख डॉक्टर दर्शन दानू ने विधिवत भूमि पूजन करने के साथ ही पुल का कार्य शुरू हो गया है, जिससे क्षेत्र की जनता में खुशी का माहौल है |

वही इस पुल के बनने से यहां के आधे दर्जन से अधिक गांव के लोगो को सुगमता मिलेगी | डॉ दानू ने बताया इस पुल की लंबाई125 मीटर है और 7 करोड़ 65 लाख की लागत से बन कर तैयार होगा |


जहा ग्रामीणों में चेहरे पर एक नई खुशी देखी गईं, क्योंकि लोगो का एक दशक का सपना साकार हो रहा है |

वही ग्रामीणों के प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ,लोनिवि मंत्री सतपाल महाराज ,ब्लॉक प्रमुख देवाल डॉ दर्शन दानू का आभार जताया |

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया, प्रधान खीम राम ,पूर्व प्रधान राजेन्द्र सिंह,पूर्व प्रधान खिलाप सिंह, संतोष सिंह,मोहन पयाल ,नंदन सिंह मेहरा, खीमा नंद नौटियाल , दरवान सिंह, सुजान सिंह, महावीर सिंह, विक्रम गड़िया, हरेंद्र सिंह, राजेन्द्र गड़िया सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

सुभाष पिमोली थराली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com