Cultural Fair : बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली में दो दिवसीय सांस्कृतिक मेले का समापन

बद्रीनारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली में दो दिवसीय सांस्कृतिक मेले का समापन

शारदीय नवरात्रि पर्व के चलते बद्री नारायण संस्कृत विद्यालय रायकोली में दो दिवसीय सांस्कृतिक मेले का आज समापन हो गया.

मगलबार को पूजा- अर्चना के उपरांत वेद, मंत्र उच्चारण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत की गई, इस अवसर पर महिला मंगल दलों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों झौड़ा, चांचड़ी,भजनों तथा लोकगीतों की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता प्रवीण पुरोहित के सहयोग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित लोगों को सम्मानित भी किया गया |

जिसमें महिला मंगल दल बागाखेत, महिला मंगल दल रायकोली, महिला मंगल दल बैनोली, महिला मंगल दल बज्वाड़, महिला मंगल दल भेंटा, महिला मंगल दल सिनई तथा चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए कुंवारी देवी, सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए गोदांबरी रावत, हेमा देवी, बीना देवी को दिया गया |

जबकि पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु नवीन चन्दोला, भजन- गायन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने हेतु दिनेश जोशी, विवेकानंद, गोपाल सिंह रावत, कुंदन सिंह बिष्ट, धरमू राणा आदि लोगों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर व्यास राधिका जोशी केदारखंडी, गुरुकुल संचालक नवीन जोशी, राजेन्द्र सिंह रावत, हेमन्त चन्दोला, जितेन्द्र सिंह रावत, विनोद रावत, मंदिर समिति के अध्यक्ष जीत सिंह फरस्वान, सुदर्शन सिंह मनराल, लक्ष्मण सिंह फरस्वान, महिला मंगल दल अध्यक्ष रायकोली सहित विभिन्न गांव से आई महिलाएं उपस्थित रही।

सुभाष पिमोली थराली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com