केंद्रीय वन मंत्री ने अग्नि प्रभावित क्षेत्र का किया दौरा

Union Forest Minister visited the fire affected area



भारत सरकार के वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा नरेंद्रनगर रेंज के अंतर्गत अग्नि से प्रभावित वन क्षेत्रों का निरीक्षण किया तथा आग लगने के कारणों की जानकारी लेते हुए मौके पर मौजूद वन अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार अपराह्न लगभग 3:00 बजे केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा वन क्षेत्र नरेंद्रनगर के ग्राम कुशरेला, बेमुंडा,आगरा खाल व हिंडोला खाल आदि क्षेत्रों में अग्नि से प्रभावित जंगलों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा अधिकारियों से आग लगने के कारणों की जानकारी प्राप्त की।

क्रू स्टेशनों के निरीक्षण के साथ ही स्थानीय जनता की समस्याओं के बारे में जाना

केंद्रीय वन मंत्री ने अग्नि के रोकथाम के लिए वन विभाग की तैयारी एवं क्रू स्टेशनों का निरीक्षण किया, उन्होंने स्थानीय जनता से इस संबंध में उनकी समस्याओं के बारे में जाना एवं भविष्य में अग्नि से होने वाले नुकसान को कम करने की बात कहते हुए, निकट भविष्य में ऐसी कार्य योजनाओं को तैयार करने के निर्देश दिए।

कार्यक्रम के अंत में केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव द्वारा आगरा खाल स्थित स्वयं सहायता समूह जायका का भी निरीक्षण किया गया तथा स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं से उनकी समस्याओं एवं उनके विचारों की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री के साथ, प्रदेश के वन एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री सुबोध उनियाल भी साथ थे।

इस दौरान प्रमुख वन संरक्षक धनंजय मोहन, डायरेक्टर जनरल वन विभाग भारत सरकार जितेंद्र कुमार, वन विभाग के गढ़वाल जॉन प्रमुख नरेश कुमार, वन संरक्षक धर्म सिंह मीणा प्रभागीय वनाधिकारी जीवन मोहन दगडे, वन क्षेत्राधिकारी विवेक जोशी, थानाध्यक्ष डीपी भट्ट सहित बड़ी संख्या में आम जनमानस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com