Villagers Problems : ग्रामीणों की समस्या दूर करने को मोर्चा ने भरी हुंकार, खनिज भरे वाहनों ने कर दिया लोगों का जीना मुश्किल

Villagers Problems

सड़कें हो चुकी तालाब में तब्दील |

विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में पुल नंबर एक, डॉक्टरगंज, विकास नगर के ग्रामीणों को खनिज भरे वाहनों की आवाजाही से हो रही परेशानी को दूर करने एवं ध्वस्त हो चुकी सड़कों का निर्माण तथा आबादी क्षेत्र से वाहनों के आवागमन हेतु सेलर मार्ग से इन वाहनों को वैकल्पिक रास्ता इस्तेमाल करने के मामले को लेकर उपजिलाधिकारी, विकासनगर विनोद कुमार का घेराव कर समस्या से निजात दिलाने की मांग की |

उपजिलाधिकारी ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए| उप जिलाधिकारी में उप जिलाधिकारी ने स्वयं कल मौका मुआयना करने का आश्वासन दिया |

नेगी ने कहा कि दिन- रात खनिज से भरे वाहनों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है तथा सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई है, जिस कारण लोगों का घर से निकलना तथा बच्चों को स्कूल भेजना तक दुभर हो गया है | यहां तक कि कई माह से दुकानों के शटर तक नहीं खुल पाए | मोर्चा ने आगाह किया कि अगर शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं किया गया तो तहसील की ईंट से ईंट बजा दी जाएगी |

घेराव/प्रदर्शन में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह , सरदार सिंह चौहान, महिपाल सिंह रावत, कुंवर सिंह राणा, ,अनुपम कपिल, सलीम मुजीबुर्रहमान, फतेह सिंह राणा,देवी दयाल शर्मा, पूरन सिंह राघव,अशोक चंडोक,मोहम्मद असद, डॉ अविनाश बर्मन, अतर सिंह तोमर, नानक सिंह, डी.आर. जोशी,अकरम सलमानी, मालती देवी, गोविंद सिंह नेगी,गुरचरण सिंह,राम सिंह तोमर, एम ए अंसारी,दिनेश राणा, आर.पी. भट्ट, विनय गुप्ता,प्रवीण शर्मा पिन्नी, यूनुस, बृजभूषण, नरेश ठाकुर, विनोद जैन, भूरा, मोहम्मद आसिफ,भजन सिंह नेगी, परवेज, नरेंद्र तोमर, प्रमोद शर्मा, समून, भजन सिंह नेगी, चौ. मामराज, नितिन प्रधान, जयपाल सिंह, सुरजीत सिंह टिम्मू, कुंवर सिंह नेगी, अशोक गर्ग,अंकुर चौरसिया,संजय यादव, मुन्ना राम जोशी, पवन, अशोक थापा, सुशील भारद्वाज, जितेंद्र पुंडीर, कालू भाई, इरशाद, जयपाल, विजेंद्र सिंह, काशीराम, पंछी राम, रोहित, बचन सिंह रावत, आशीष कुमार, रणवीर सिंह चौहान, गोविंद, केवल राम, ओमप्रकाश, बलबीर सिंह, पूजा, नरेंद्र सिंह, मुन्ना सिंह, हरीश चौहान, बिट्टू चौहान, जगत सिंह चौहान ,इकबाल आदि ग्रामीणों मौजूद थे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com