Lok Sabha Election: प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में न उतारने का फैसला किसका? कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दिया जवाब

Lok Sabha Election प्रियंका गांधी को चुनावी मैदान में न उतारने का फैसला किसका कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने दिया जवाब

Lok Sabha Election : प्रियंका गांधी वाड्रा ने लोकसभा चुनाव 2024 में हिस्सा न लेने का निर्णय किया है। उन्होंने कहा कि वे पार्टी के प्रचार पर ध्यान केंद्रित करना चाहती हैं। इस फैसले के पीछे का कारण और कांग्रेस की रणनीति के बारे में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने जानकारी दी।

प्रियंका गांधी का निर्णय

प्रियंका गांधी ने खुद चुनाव न लड़ने का निर्णय लिया है, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा। उन्होंने कहा, “सोनिया गांधी, राहुल गांधी और खुद प्रियंका गांधी ने मिलकर इस फैसले को खुद लिया गया है खरगे  ने इस फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि सोनिया गांधी परिवार को 30 वर्ष राजनीति में हो चुके हैं जानते हैं कि किसे कहां से चुनाव लड़ना चाहिए |

स्टार प्रचारक की भूमिका

खरगे ने प्रियंका गांधी को पार्टी की स्टार प्रचारक बताया। उन्होंने कहा, “प्रियंका और राहुल गांधी दोनों हमारी स्टार प्रचारक हैं। सोनिया गांधी जी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, इसलिए प्रियंका और राहुल का पार्टी के प्रचार में योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। उनके भाषण सुनने हजारों लोग आते हैं। वे दोनों हमारी पार्टी की संपत्ति हैं और अगर हम उन्हें चुनाव लड़ने में व्यस्त कर दें, तो दूसरे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में कौन काम करेगा?”

कांग्रेस की चुनावी रणनीति

खरगे ने कांग्रेस की इस बार की चुनावी रणनीति पर भी रोशनी डाली। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने जानबूझकर कम सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है ताकि INDI गठबंधन को मजबूत रखा जा सके और भाजपा को हराया जा सके। इस बार कांग्रेस 328 सीटों पर चुनाव लड़ रही है, जो अब तक की सबसे कम संख्या है। बाकी सीटें गठबंधन के अन्य दलों के लिए छोड़ी गई हैं।

निवेदन:- अगर यह आर्टिकल आपको पसंद आया तो प्लीज कमेंट करके बताएं और अपने दोस्त के साथ जरूर शेयर करें |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com