RLD Meeting : राष्ट्रीय लोक दल की कार्यकारिणी की बैठक

RLD Meeting : राष्ट्रीय लोक दल की कार्यकारिणी की बैठक

राष्ट्रीय लोक दल की कार्यकारिणी की प्रथम बैठक प्रदेश कार्यालय बेनी बाजार देहरादून में राष्ट्रीय लोक दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र पंत की अध्यक्षता में संपन्न हुई

राजेंद्र पंत ने कहा की समस्त पदाधिकारी गण एवं पूरे प्रदेश के सदस्य राष्ट्रीय लोकदल को मजबूत करने में अपना पूरा योगदान देंगे एवं दल अपनी रीति नीतियों को लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक पहुंचेगा आगामी निकाय चुनाव में ज्यादा से ज्यादा उम्मीदवारों को चुनाव लड़ा कर अपनी भागीदारी निभाएगा सभी सम्मानित पदाधिकारी गण अपनी जवाब दे ही तय करते हुए जो जवाबदारी मिली है उनका पूर्ण रूप से निर्वहन करेंगे।

प्रदेश एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी की प्रथम कार्यकारिणी की बैठक आहुति की गई | बैठक का संचालन प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री के द्वारा किया गया एवं कार्यक्रम के व्यवस्थापक अधिकारी अनिल देवरानी के द्वारा कार्यक्रम की व्यवस्था की गई | कार्यक्रम का आरंभ अपराह्न 2:00 बजे किया गया।

नवनियुक्त जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर देवेंद्र सिंह विक्र ने कहा कि कार्यकर्ता एवं नए सदस्य पार्टी से जुड़ रहे हैं उधम सिंह नगर में किसानों का सहयोग भरपूर पार्टी को मिल रहा है|

वही कार्यक्रम में आगे जिला अध्यक्ष नैनीताल कल्पित मेहरा ने कहा कि नैनीताल जिले में ग्राम स्तर पर ब्लॉक स्तर पर टीम मजबूत बनानी होगी एवं सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की विचारधारा को जनमानस तक पहुंचाना होगा |

प्रदेश सचिव मुकेश बिष्ट ने कहा कि पर्वतीय क्षेत्र में घर घर जाकर लोगों को पार्टी की रीति नीति से अवगत कराना होगा तभी कार्यकारिणी का विस्तार संभव है |

प्रदेश सचिव उदयवीर चहल ने कहा कि सभी कार्यकर्ता संगठित होकर प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में पार्टी को आगे बढ़ाने का काम करेंगे एवं आगामी निकाय चुनाव में मजबूती से अपनी तैयारी को पार्टी स्तर पर करना होगा|

प्रदेश सचिव भगवती प्रसाद नौटियाल ने कहा कि गढ़वाल एवं कुमाऊँ मंडल में सैनिक परिवार से एक-एक अध्यक्ष नियुक्त किए जाएंगे पहाड़ में आरएलडी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए पहाड़ों की भौगोलिक परिस्थितियों को मध्य नजर रखते हुए तैयारियां समय से पूर्व हो |

वही प्रदेश महासचिव अशोक चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी अपनी जवाबदारी निश्चित करते हुए कार्य करने होंगे एवं अपने पदों का महत्व समझना होगा मुख्य मुद्दा हमारा चुनाव लड़ना है जिसके सापेक्ष हमें गांव गांव जाकर योग्य प्रत्याशी खोजने होंगे ।

प्रदेश महासचिव शैलबाला ममंगाई ने कहा कि प्रदेश में दल विस्तार की चर्चा एवं जनता के बीच जाकर रालोद के कार्यों की समीक्षा करना जरूरी है,

प्रदेश महासचिव पप्पू मेजर सिंह चौहान ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी से भ्रष्टाचार उत्पीड़न आदि मुद्दों को लेकर एक डेलिगेशन बनाकर मुलाकात की जाए प्रदेश के 13 जिले व महानगरों में पदाधिकारी की नियुक्ति शीघ्र की जाए,

प्रदेश उपाध्यक्ष हरमीत सिंह ने कहा कि संगठन विस्तार में यद्यपि सोशल मीडिया उचित माध्यम है परंतु गांव गांव जाकर भी हमें फेस टू फेस लोगों से मिलना होगा,

प्रदेश उपाध्यक्ष जय कुमार सैनी ने कहा कि किसान मजदूर ही हमारी असली ताकत है हमें गांव गांव जाकर लोगों को पार्टी से जोड़ना होगा,

वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह खोक्कर ने कहा कि अनुशासनहीनता पार्टी के हित में नहीं है जिनका प्रत्येक कार्यकर्ता को ध्यान में रखना होगा,

कार्यक्रम समापन करते हुए प्रदेश महासचिव अनुपम खत्री ने कहा कि दल एक सेना की तरह होता है यदि अनुशासन नहीं होगा तो बिखराव उत्पन्न होता है सम्मान एक दूसरे को अवश्य दें आगे बढ़ने के लिए सोच भी आगे की रखनी होगी समर्पित सिपाही की तरह हमें अपने राजा के प्रति कार्य करना होगा।

कार्यक्रम में योगेंद्र सिंह खोखर प्रदेश उपाध्यक्ष, हरमीत सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, अनुपम खत्री प्रदेश महासचिव, अशोक चौधरी प्रदेश महासचिव, पप्पू मेजर सिंह चौहान प्रदेश महासचिव, सेलवाला ममगाई प्रदेश महासचिव, उदयवीर सिंह चहल प्रदेश सचिव, प्रमोद डोभाल प्रदेश सचिव, मुकेश बिष्ट प्रदेश सचिव, भगवती प्रसाद नौटियाल प्रदेश सचिव देवेंद्र सिंह बिष्ट जिला अध्यक्ष उधम सिंह नगर, कल्पित मेहरा जिला अध्यक्ष नैनीताल,जय कुमार सैनी प्रदेश उपाध्यक्ष, अनिल देवरानी,जय कुमार,संजय तितोरिया,विनय कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com