SP Uttarkashi : यमुनोत्री यात्रा रूट पर SP उत्तरकाशी ने स्वयं संभाली यातायात व सुरक्षा व्यवस्था की कमान, आधी रात को उतरे रोड पर

खबर उत्तरकाशी जनपद के यमुनोत्री धाम से है जहां पर यात्रा रूट में यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को बनाने के लिये पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी,अर्पण यदुवंशी द्वारा यमुनावैली में पहुंचकर यमुनोत्री धाम यात्रा रूट पर यातायात व सुरक्षा की कमान संभाली गयी। 
ट्रैफिक के व्यवस्थित संचालन तथा जाम से निपटने के लिये वह आधी रात को स्वयं रोड पर उतरकर यातायात व पुलिस व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। उनके द्वारा सम्बंधित अधिकारियों व पुलिस जवानों को को अलर्ट मोड पर रखकर तीर्थंयात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुँचाने के निर्देश दिये गये हैं। 

अभी वह यमुनोत्री हाइवे पर स्यानाचट्टी के पास जाम को क्लियर करवाकर, यात्रियों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने के क़वायद में लगे हैं। उनके द्वारा तीर्थ यात्रियों से वार्ता कर धैर्य बंधया जा रहा है। उन्होंने बताया कि संकरे व सवेदनशील स्थानों पर यात्रियों की सुविधा तथा सुरक्षा को देखते हुये पुलिस गेट व वन वे सिस्टम से यातायात को नियंत्रित कर रही है इसलिये श्रद्धालुओं को थोड़ी बहुत जाम की स्तिथि का सामना करना पड़ रहा है।

जाम में फंसे श्रद्धालुओं के लिये जिला पुलिस प्रशासन द्वारा रसद आदि की लगातार व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

मनमोहन भट्ट, यमुनोत्री/उत्तरकाशी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com